Under-19 odi world cup : India to take on Australia in first match-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंडर-19 वनडे विश्व कप : भारत की पहली भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 5:11 PM (IST)
अंडर-19 वनडे विश्व कप : भारत की पहली भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को अंडर-19 वनडे विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, जिसमें भारतीय टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला होगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत अगले साल 13 जनवरी को होगी और समापन तीन फरवरी को होगा। अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम को ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और पूर्व एशिया प्रशांत क्वालीफायर पापुआ न्यू गिनी के साथ रखा गया है। आईसीसी की ओर से गुरुवार को जारी एक रिलीज में इसकी घोषणा हुई। इस मुख्य टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले भारत का सामना अभ्यास मैचों में नौ जनवरी को दक्षिण अफ्रीका और 11 जनवरी को केन्या से होगा। इसके अलावा, इस टूर्नामेंट में मौजूदा विजेता वेस्टइंडीज का पहला मुकाबला मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। दोनों टीमों को ग्रुप-ए में 2012 की चैम्पियन दक्षिण अफ्रीका और अफ्रीका क्वालीफायर केन्या के साथ शामिल किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement