Under-19 indian coach Rahul Dravid reaction after winning title-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खिताबी जीत के बाद ऐसा बोले भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़

khaskhabar.com: शनिवार, 03 फ़रवरी 2018 4:53 PM (IST)
खिताबी जीत के बाद ऐसा बोले भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़
नई दिल्ली। भारत ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए शनिवार को चौथी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से धो दिया। भारत के सामने 217 रन का लक्ष्य था, जो उसने 38.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। जीत के बाद खिलाडिय़ों के साथ भारतीय टीम के कोच पूर्व महान बल्लेबाज राहुल द्रविड़ भी खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। द्रविड़ ने कहा कि मुझे अपने खिलाडिय़ों और उनके द्वारा किए गए प्रयासों पर गर्व है। मुझे खुशी है कि उनकी कोशिश रंग लाई। मुझे उम्मीद है कि यह उपलब्धि लंबे समय तक खिलाडिय़ों के दिलों में बसी रहेगी। फिर भी मैं चाहता हूं कि यह आखिरी उपलब्धि नहीं हो। खिलाड़ी भविष्य में इससे कहीं बड़ी उपलब्धियां और महान पल हासिल करें। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहूंगा, लेकिन सपोर्ट स्टाफ में शामिल हर सदस्य ने काफी मेहनत की। हमने खिलाडि़य़ों के लिए सर्वश्रेष्ठ दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement