UDRS is not rocket science : Virat Kohli-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोहली ने कहा, डीआरएस कोई रॉकेट साइंस नहीं

khaskhabar.com: बुधवार, 09 नवम्बर 2016 6:52 PM (IST)
कोहली ने कहा, डीआरएस कोई रॉकेट साइंस नहीं
राजकोट। भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में भारत को निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) से किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। भारत में पहली बार किसी टेस्ट श्रृंखला में डीआरएस का इस्तेमाल किया जा रहा है। कोहली ने कहा कि डीआरएस कोई रॉकेट साइंस नहीं है। आपको साफ तौर पर पता होता है कि गेंद कहां जा रही है, गेंद कहां गिरी है और यह लाइन में थी या नहीं। यह क्रिकेट में बुनियादी चीज है, इसलिए हमें डीआरएस के लिए किसी कोर्स को करने की जरूरत नहीं है। हमने टीवी पर देखकर यह जान लिया है कि डीआरएस कैसे उपयोग में लिया जाता है। इसके लिए गेंदबाज और विकेटकीपर क्या सोचते हैं, यह ज्यादा मायने रखता है। यह काफी सरल है। हम इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। अगर आपको लगता है कि फैसला सही नहीं है तो यह आपको एक मौका देता है उसे दोबारा देखने का। यह भी पढ़े :एंडरसन की नजर नं.1 पोजिशन पर, ये हैं टॉप-10
यह भी पढ़े :इन 6 की जमात में शामिल हो सकते हैं कोहली

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement