UAE two players are Kovid positive before Ireland series-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आयरलैंड सीरीज से पहले यूएई के दो खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 जनवरी 2021 2:19 PM (IST)
आयरलैंड सीरीज से पहले यूएई के दो खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव
अबू धाबी| संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी- उपकप्तान चिराग सूरी और आर्यन लाकडा का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। ईसीबी ने बयान में कहा, "अमीरात क्रिकेट बोर्ड इस बात की पुष्टि करता है कि चिराग सूरी जो टीम के उप-कप्तान हैं और आर्यन लाकडा का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। दोनों खिलाड़ी इस समय आइसोलेशन में हैं और उन पर निगरानी रखी जा रही है। दोनों का स्वास्थ्य अच्छा है।" उन्होंने कहा, "प्रोटोकॉल्स के मुताबिक पूरे एरिया को तुरंत प्रभाव से सैनेटाइज किया गया है। कोई और कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव नहीं आया है।" क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि आयरलैंड के साथ शुक्रवार से शुरू हो रही चार मैचों की वनडे सीरीज तय कार्यक्रम के मुताबिक खेली जाएगी। बाकी के तीन मैच 10, 12 और 14 जनवरी को खेले जाएंगे।
यह यूएई की आईसीसी के पूर्ण सदस्य के खिलाफ पहली सीरीज है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement