Triangular T20 Series : Rajeshwari Gayakwad to replace Ekta Bisht in indian team-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

त्रिकोणीय T20 सीरीज : भारतीय टीम में इनका स्थान लेंगी राजेश्वरी

khaskhabar.com: बुधवार, 21 मार्च 2018 6:08 PM (IST)
त्रिकोणीय T20 सीरीज : भारतीय टीम में इनका स्थान लेंगी राजेश्वरी
मुंबई। चयन समिति ने महिलाओं की त्रिकोणीय टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चोटिल एकता बिष्ट के स्थान पर राजेश्वरी गायकवाड़ को शामिल किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, एकता को उंगली में चोट के कारण 10 दिन तक आराम करने की सलाह दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वडोदरा में खेले गए तीसरे वनडे मैच में उन्हें चोट लगी थी। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों से होगा। वह दोनों से 2-2 मैच खेलेगा। सभी मुकाबले मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला मैच गुरुवार (22 मार्च) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। फाइनल 31 मार्च को होगा। हर मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement