Triangular Series : Bangladesh have not won any t20 match against India, see...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

T20 क्रिकेट : भारत के खिलाफ नहीं खुला है बांग्लादेश का खाता, देखें...

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 मार्च 2018 3:42 PM (IST)
T20 क्रिकेट : भारत के खिलाफ नहीं खुला है बांग्लादेश का खाता, देखें...
नई दिल्ली। भारत को श्रीलंका में जारी त्रिकोणीय टी20 सीरीज के पहले मैच में मेजबान टीम के हाथों पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत को अब दूसरे मैच में गुरुवार (8 मार्च) को बांग्लादेश की चुनौती का सामना करना है। दोनों देशों के बीच आज तक पांच टी20 मैच खेले गए हैं, जिनमें सभी में टीम इंडिया को जीत मिली है। ऐसे में भारत का पक्ष काफी मजबूत है। हालांकि टीम विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी सहित कई नियमित खिलाडिय़ों के बगैर खेल रही है। भारत की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है, जबकि बांग्लादेश की कप्तानी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन के चोटिल होने से दाएं हाथ के बल्लेबाज महमूदुल्ला को सौंपी गई है। वैसे भारत ने अब तक कुल 95 में से 57 और बांग्लादेश ने 71 में से 21 टी20 मैच जीते हैं। अब हम देखेंगे भारत और बांग्लोदश के बीच आज तक खेले गए सभी 5 टी20 मुकाबलों को :-

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/6
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement