त्रिकोणीय सीरीज : श्रीलंका की इंडीज पर रोमांचक जीत
khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 11:07 AM (IST)
बुलावायो। श्रीलंका ने क्वींस स्पोट्र्स क्लब स्टेडियम में हुए त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के पांचवें मैच में वेस्टइंडीज को बेहद रोमांचक अंदाज में एक रन से हरा फाइनल में जगह बना ली। श्रीलंका से मिले 331 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए कैरेबियाई टीम एक बार फिर दुर्भाग्यशाली रही और दमदार संघर्ष करने के बावजूद निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 329 रन ही बना सकी।
कैरेबियाई टीम सधे अंदाज में लक्ष्य का पीछा करते हुए 46 ओवरों में छह विकेट खोकर 299 रन बना चुकी थी। क्रीज पर कप्तान जेसन होल्डर (नाबाद 45) और कार्लोस ब्रेथवेट (19) 37 रनों की साझेदारी कर टिके हुए थे और वेस्टइंडीज को अगली 24 गेंदों में जीत के लिए 32 रनों की दरकार थी। लेकिन कैरेबियाई टीम ने अगले तीन ओवरों में दो विकेट गंवाए और 22 रन जोड़े। अब कैरेबियाई टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे।
जहीर के नाम पर इसलिए नहीं लगी मुहर