Advertisement
अंडर-14 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए भरतपुर से तीन खिलाड़ियों का चयन

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे राजस्थान के श्रेष्ठ खिलाड़ियों को शामिल कर कुल चार टीमों का गठन किया गया है। चैलेंजर ट्रॉफी में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंडर-14 राजस्थान की 16 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा।
तीनों खिलाड़ियों का चयन पूर्व में राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं में किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। चयन पर जिला क्रिकेट संघ भरतपुर के चयनकर्ता नरेश खत्री, सूरज शर्मा, लंकेश, प्रेम सिंह एवं पंकज गोयल सहित संघ पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
संघ के अध्यक्ष विष्णु प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजकुमार जैन एवं अजय कुमार शर्मा, संयुक्त सचिव अरुण गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुनेन्द्र तिवारी तथा सदस्य नाहर सिंह पैंगौर, वीनू सिंह, अवदेश खटाना, त्रिलोकीनाथ शर्मा, उत्तम शर्मा, अमित सिंह, जीतू गुर्जर, टीटू वकील, मनीष भूरा, राहुल लोहिया, पावन कोंतये, गिरीश शर्मा, रूपेंद्र मोहन, देवेंद्र सिंह कालू, गौरव फौजदार, अंकित पांचाल और वरिष्ठ खेल पत्रकार संजीव चीनिया सहित अन्य खेलप्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ कार्यालय में मिठाइयां भी बांटी गईं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


