Third Test : rain interrupts first day game between south africa and newzealand-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बारिश ने डाली बाधा, पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के 123/4 रन

khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 12:56 PM (IST)
बारिश ने डाली बाधा, पहले दिन दक्षिण अफ्रीका के 123/4 रन
हेमिल्टन। बारिश ने न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे मैच के पहले दिन अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया। शुरुआती दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दिन का अंत चार विकेट गंवाकर 123 रनों के साथ किया। मैच में तीन बार बारिश ने खलल डाला और अंतत: अंपायरों ने दिन का खेल जल्दी खत्म करने की घोषणा कर दी। कप्तान फाफ डु प्लेसिस (नाबाद 33) और टेम्बा बावुमा (नाबाद 13) दिन का खेल खत्म होने तक विकेट पर बने हुए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने अपने शुरुआती दो विकेट पांच रन के कुल स्कोर पर ही गंवा दिए थे। तीसरे ओवर में अपना पदार्पण मैच खेल रहे थेयुनिस डी ब्रायुन को मैट हेनरी ने खाता भी नहीं खोलने दिया। डीन एल्गर (5) को कोलिन डे ग्रांडहोमे ने बोल्ड कर किवी टीम को दूसरा झटका दिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement