Third Test : MCG pitch rated average by ICC-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ICC ने MCG पिच को करार दिया औसत, तीसरे दिन गिरे थे 15 विकेट

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 जनवरी 2019 5:32 PM (IST)
ICC ने MCG पिच को करार दिया औसत, तीसरे दिन गिरे थे 15 विकेट
दुबई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की पिच को औसत करार दिया है। भारत ने हाल ही में इस मैदान पर खेले गए मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया को 137 रनों से हराया था। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, एमसीजी की इसी पिच पर पिछले साल इंग्लैंड और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया मैच ड्रॉ रहा था। हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान यह पिच उस समय चर्चा में आ गया जब पहले दो दिन के दौरान भारत ने सात विकेट पर 443 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी लेकिन तीसरे दिन इसमें असमान उछाल देखने को मिली और कुल 15 विकेट गिरे थे। हालांकि पिच को औसत करार दिए जाने के बाद उसके खाते में एक भी डिमेरिट अंक नहीं जोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement