Third Test : Keemo Paul will replace Shimron Hetmyer Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीसरा टेस्ट : इंडीज टीम में बीमार शिमरोन का स्थान लेंगे कीमो

khaskhabar.com: बुधवार, 20 जून 2018 2:31 PM (IST)
तीसरा टेस्ट : इंडीज टीम में बीमार शिमरोन का स्थान लेंगे कीमो
गैब्रिएल के प्रदर्शन को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता : होल्डर सेंट लू्सिया। श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में मात देने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने अपने तेज गेंदबाज शेनन गैब्रिएल का तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने जो प्रदर्शन किया उसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। गैब्रिएल ने पहली पारी में 59 रन देकर पांच विकेट लिए जबकि दूसरी पारी में 62 रन देकर आठ विकेट अपने नाम किए। उनके इस प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में 226 रनों से मात देकर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने होल्डर के हवाले से लिखा है कि शेनन गैब्रिएल ने शानदार प्रदर्शन किया। मुझे नहीं लगता कि जो स्पैल उन्होंने फेंका उसको शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। वे बेहद आक्रामक थे और उनकी गेंदबाजी में शानदार गति थी। वे जब भी गेंद फेंकने आए उन्होंने बल्लेबाजों को परेशान किया।

ये भी पढ़ें - T20 सीरीज : टीम इंडिया में रैना की वापसी, इन 5 की छुट्टी

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement