Third T20 Match : Sri Lanka beat Pakistan by 13 runs Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तीसरा T20 मैच : श्रीलंका ने पाकिस्तान का 3-0 से किया क्लीनस्वीप

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 1:49 PM (IST)
तीसरा T20 मैच : श्रीलंका ने पाकिस्तान का 3-0 से किया क्लीनस्वीप
पाकिस्तान को मैच जीतने के लिए अंतिम 30 गेंदों पर 54 रन बनाने थे, लेकिन टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 134 रन ही बना सकी। कप्तान सरफराज अहमद ने 17, इफ्तिखार अहमद ने नाबाद 17 और वहाब रियाज ने नाबाद 17 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से वानिंदु हसरंगा ने सर्वाधिक तीन, लाहिरू कुमारा ने दो और कसुन रजिता ने एक विकेट लिया। इससे पहले, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 147 रन का स्कोर बनाया। टीम के लिए अपना पदार्पण मैच खेल रहे फर्नांडो ने 48 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 78 रन की नाबाद पारी खेली। ओशादा के अलावा एंजेलो परेरा ने 13, कप्तान दासुन शनाका और सदीरा समाराविक्रमा ने 12-12 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर ने 37 रन देकर तीन विकेट और इमाद वसीम तथा वहाब रियाज ने एक-एक विकेट लिया।

ये भी पढ़ें - ब्रेट ली ने इस क्रिकेटर को बताया भारतीय गेंदबाजी का भविष्य

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement