Third ODI : Team India will make this special record against West Indies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया बनाएगी यह स्पेशल रिकॉर्ड

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 जून 2017 12:28 PM (IST)
आज वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया बनाएगी यह स्पेशल रिकॉर्ड
नई दिल्ली। भारत शुक्रवार को नॉर्थ साउंड में वेस्टइंडीज की चुनौती का सामना करेगा। यह पांच मैच की सीरीज का तीसरा वनडे है, जो भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे शुरू होगा। भारत इस वनडे में उतरने के साथ ही एक विशेष रिकॉर्ड बना लेगा। दरअसल यह भारत का विदेशी धरती पर 600वां वनडे होगा और वह इस मुकाम तक पहुंचने वाला दूसरा देश बन जाएगा। भारत ने विदेशी जमीन पर अब तक 599 में से 280 जीते, 283 हारे और 5 टाई खेले हैं। 31 वनडे किसी न किसी कारण से बेनतीजा रहे। भारत ने अपने घर में 315 वनडे खेले हैं, जिनमें से उसे 183 में जीत, 121 में हार मिली और 2 टाई व 9 बेनतीजा रहे। ओवरऑल देखें, तो भारत ने कुल 914 वनडे में से 463 जीते, 404 हारे, 7 टाई और 40 का कोई नतीजा नहीं निकला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement