Advertisement
टेस्ट क्रिकेट का भविष्य खतरे में है : मुथैया मुरलीधरन

उन्होंने अपने 800 टेस्ट विकेटों के रिकॉर्ड पर कहा, "इसे तोड़ना बहुत मुश्किल है, क्योंकि अब सबका ध्यान शॉर्ट-फॉर्मेट क्रिकेट पर चला गया है। साथ ही, हमने 20 साल तक खेला है। अब करियर छोटे हो गए हैं।"
मुरलीधरन ने 350 वनडे मैचों में 534 विकेट भी लिए हैं। उनका मानना है कि ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में जीत के कगार पर होने के बावजूद श्रीलंका ने श्रृंखला इसलिए गंवा दी क्योंकि उनके पास इस प्रारूप में खेलने के लिए आवश्यक निरंतरता नहीं थी।
उन्होंने कहा, "समस्या निरंतरता की है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि खिलाड़ी कितने अच्छे हैं, क्योंकि वे सभी प्रतिभाशाली हैं। एकमात्र बात यह है कि वे कैसे अनुभवी बन सकते हैं? आजकल, यह मुश्किल है। उनके दिमाग में बहुत सारे टूर्नामेंट और चीजें हैं।"
श्रीलंका ने आखिरी बार 1998 में ओवल में टेस्ट मैच जीता था, जब मुरलीधरन ने शानदार प्रदर्शन किया था।
उन्होंने मैच को याद करते हुए कहा, "विकेट सपाट था, और भले ही इंग्लैंड ने लगभग 450 रन बनाए, लेकिन हमने लगभग 600 रन बनाए थे। चौथे दिन शाम विकेट स्पिन करने लगा था। मैं हमेशा गेंद को स्पिन करता था, और मुझे उछाल मिली। यही कारण है कि हम मैच जीत गए थे।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


