टेस्ट क्रिकेट, 140 साल पूरे, ये हैं 10 मुख्य रिकॉर्ड
khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 12:38 PM (IST)
1
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने और सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने वर्ष 1989 से 2013 तक 200 टेस्ट में 53.78 के औसत से 15921 रन बनाए थे। उनके खाते में 68 अर्धशतक और 51 शतक शुमार रहे और उनका टॉप स्कोर नाबाद 248 रन रहा।