Advertisement
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की उम्मीद बरकरार रखने उतरेगी टीम इंडिया

टेस्ट की कप्तानी रहाणे को सौंपने की चर्चा हो रही है और अगर टीम को कोहली की कप्तानी में एक भी हार मिलती है तो इस चर्चा में तेजी देखने को मिल सकती है।
इस बीच इंग्लैंड ने दूसरे मुकाबले के लिए टीम में चार बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की जगह नियमित नीति बदलाव के तहत स्टुअर्ट ब्रॉड को शामिल किया गया है। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में खराब प्रदर्शन के कारण डॉम बेस को बाहर किया गया है और उनकी जगह ऑलराउंडर मोईन अली जबकि जोस बटलर के स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फोक्स को शामिल किया गया है।
चोटिल आर्चर की जगह क्रिस वोक्स और ओली स्टोन में से किसी एक खिलाड़ी को एकादश में जगह दी जाएगी।
भारतीय टीम भी इस मुकाबले के लिए बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज शाहबाज नदीम की जगह अक्षर पटेल को शामिल कर सकती है। अक्षर पहले टेस्ट में चोट के कारण बाहर रहे थे और हाल ही में उन्हें फिट घोषित किया गया था।
भारत के लिए इस मुकाबले में इंग्लिश टीम के कप्तान जोए रूट को रोकना सबसे जरुरी होगा जिन्होंने पहले टेस्ट में 218 रन बनाकर इंग्लैंड को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था।
इस मुकाबले के लिए संभावित टीमें इस प्रकार हैं :
इंग्लैंड : डॉम सिब्ले, रोरी बर्न्स, डेनियल लॉरेंस, जोए रूट (कप्तान), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फोक्स, मोईन अली, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, जैक लीच और ओली स्टोन
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, लोकेश राहुल, हार्दिक पांड्या, रिषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर
-- आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


