Team India coach Ravi Shastri statement about Prithvi Shaw recovery-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चोटिल पृथ्वी शॉ की रिकवरी को लेकर कोच रवि शास्त्री ने कहा...

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 दिसम्बर 2018 5:01 PM (IST)
चोटिल पृथ्वी शॉ की रिकवरी को लेकर कोच रवि शास्त्री ने कहा...
एडिलेड। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ टखने की चोट से तेजी से उबर रहे हैं। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, शास्त्री ने कहा कि पर्थ में 14 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में पृथ्वी पर कुछ फैसला लिया जा सकता है। शास्त्री ने ऑस्ट्रेलियाई रेडियो चैनल सेन रेडियो से कहा कि पृथ्वी का चोटिल होना दुखद है, लेकिन अच्छी बात यह है कि उनकी चोट में तेजी से सुधार हो रहा है। हम भी चाहते हैं कि वे खेलें। उन्होंने चलना शुरू कर दिया है। अगर उन्होंने अगले सप्ताह तक दौडऩा शुरू कर दिया तो हमारे लिए यह अच्छा संकेत होगा। 19 वर्षीय पृथ्वी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ सिडनी में खेले गए अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। कोच ने कहा कि हर खिलाड़ी अलग तरह से चोट से उबरता है। वे अभी युवा हैं और जल्दी फिट हो सकते हैं। हम पर्थ में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के समीप पहुंचने तक उन पर कोई फैसला लेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement