khaskhabar.com: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 11:41 AM (IST)
वुहान (चीन)। रूस की महिला टेनिस खिलाड़ी स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने अमेरिका की वीनस विलियम्स के महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) वुहान ओपन के खिताब बचाने के सपने को बुधवार को तोड़ दिया। तीसरे दौर में कुजनेत्सोवा ने वीनस को 6-2, 6-2 से मात दी। क्वार्टर फाइनल में कुजनेत्सोवा का सामना एगनिस्का रादवांस्का और कैरोलिन वोजनिआकी के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता से होगा।