Sunil Gavaskar reaction about Shikhar Dhawan bad form-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुनील गावसकर ने फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन के लिए कही यह बात

khaskhabar.com: बुधवार, 06 नवम्बर 2019 1:54 PM (IST)
सुनील गावसकर ने फॉर्म से जूझ रहे शिखर धवन के लिए कही यह बात
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर का मानना है कि शिखर धवन को जल्दी अपनी फॉर्म तलाशनी होगी, क्योंकि वे सीमित ओवरों में बेहतरीन खिलाडिय़ों में से एक हैं। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज धवन ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मैच में 42 गेंदों पर 41 रन बनाए थे। धवन को हाल ही में खत्म हुई विजय हजारे ट्रॉफी में खराब फॉर्म से जूझना पड़ा था जहां वे सात मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक जमा पाए थे। गावसकर ने कहा कि अगर धवन बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी के दो मैचों में फॉर्म में वापसी नहीं करते हैं तो काफी लोग उनकी आलोचना में उतर आएंगे। गावसकर ने चैनल स्पोट्र्स तक से कहा कि अगले दो मैचों में अगर धवन अच्छी बल्लेबाजी नहीं करते हैं तो उन पर सवाल उठाए जाएंगे। अगर आप 40-45 गेंदों में इतने ही रन बनाते हो तो इससे टीम को फायदा नहीं होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement