Sultan Of Johor Cup : Despite defeat from britain, india enter in final Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुल्तान ऑफ जोहोर कप : हार के बावजूद फाइनल में भारतीय टीम

khaskhabar.com: शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 12:05 PM (IST)
सुल्तान ऑफ जोहोर कप : हार के बावजूद फाइनल में भारतीय टीम
ब्यूनस आयर्स। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यहां जारी यूथ ओलम्पिक के 5 ए साइड टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने क्वार्टर फाइनल में पोलैंड को 4-2 से मात देकर अंतिम-4 में कदम रखा। भारत ने पहले हाफ में ही तीन गोल दाग दिए थे जबकि पोलैंड की टीम एक भी गोल नहीं कर पाई थी। उसने दूसरे हाफ में दो गोल कर वापसी की कोशिश की लेकिन भारत ने इस हाफ में एक और गोल कर उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। भारत के लिए आनंद शिवम ने दो गोल किए जबकि मनिंदर सिंह और संजय ने एक-एक गोल किया। आनंद ने शुरुआती मिनट में शानदार गोल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। पोलैंड की टीम इस झटके से बाहर निकल पाती, उससे पहले तीसरे मिनट में मनिंदर ने गोल कर भारत की बढ़त को 2-0 कर विपक्षी टीम को और दबाव में ला दिया। सातवें मिनट में आनंद ने अपना दूसरा और टीम का तीसरा गोल किया। दूसरे हाफ के शुरुआती पलों में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं। इस हाफ के 15वें मिनट में पोलैंड ने अपना खाता खोला। यह गोल इरिक बेमबेनेक ने किया। तकरीबन 30 सेकेंड बाद ही संजय ने भारत को झोली में चौथा गोल डाल दिया। 18वें मिनट में मिचाल नोवाकोव्स्की ने पोलैंड के लिए दूसरा गोल किया लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। सेमीफाइनल में भारत का सामना अर्जेंटीना और बांग्लादेश के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच की विजेता टीम से होगा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी यहां जारी यूथ ओलम्पिक के 5 ए साइड टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
भारत ने क्वार्टर फाइनल में पोलैंड को 3-0 से हराकर अंतिम-4 में कदम रखा। भारतीय महिला टीम ने पहले हाफ में एक गोल जबकि दूसरे हाफ में दो गोल दागे। भारत के लिए लालरेमसियामी ने 10वें, टेटे सलीमा ने 14वें और बलजीत कौर ने 14वें मिनट में गोल किए। महिला टीम से पहले भारतीय पुरुष टीम भी पोलैंड की पुरुष टीम को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

ये भी पढ़ें - शनाका ने गेंदबाजी नहीं बल्लेबाजी में किया कमाल, श्रीलंका जीता

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement