Subramaniam Badrinath takes retirement from first class cricket-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को कहा अलविदा

khaskhabar.com: शनिवार, 22 जुलाई 2017 12:53 PM (IST)
बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को कहा अलविदा
नई दिल्ली। दाएं हाथ के मध्य क्रम के भारतीय बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दो या इससे ज्यादा दिन खेले जाने वाले मुकाबले शुमार किए जाते हैं। 36 वर्षीय बद्रीनाथ ने कहा कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट के लिए परिवार से दूर रहना पड़ता है। इसके साथ ही लंबी यात्रा भी करनी पड़ती है इसलिए फिलहाल मेरा फोकस टी20 क्रिकेट पर है। बद्रीनाथ टी20 टूर्नामेंट तमिलनाडु प्रीमियर लीग में हिस्सा ले रहे हैं। 20 वर्ष तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले बद्रीनाथ सुदृढ़ तकनीक और गजब के धैर्य के साथ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। बद्रीनाथ घरेलू क्रिकेट में तमिलनाडु के लिए खेलते हैं, जबकि आईपीएल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। बद्रीनाथ ने 145 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 10245 रन बटोरे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement