Sourav Ganguly compares Sachin and Kohli in this thing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गांगुली ने कहा, यहां तक कि सचिन भी इसमें कोहली से पीछे

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 6:10 PM (IST)
गांगुली ने कहा, यहां तक कि सचिन भी इसमें कोहली से पीछे
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धुरंधर कप्तान सौरव गांगुली ने गुरुवार को मौजूदा कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की। लगातार 19 टेस्ट मैचों में अविजित रहने के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों पुणे टेस्ट में 333 रनों से करारी शिकस्त मिली, हालांकि गांगुली ने कप्तान कोहली का बचाव किया। कोहली ने पुणे टेस्ट की दोनों पारियों में शून्य और 13 रन ही बनाए। वहीं गांगुली का कहना है कि कोहली दुनिया की सबसे कठिन टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं की धरती पर बेहद सफल रहे हैं, यहां तक कि महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी इस मामले में कोहली से पीछे हैं। समाचार चैनल इंडिया टुडे ने गांगुली के हवाले से कहा है, कोहली एक इंसान ही हैं और उनके लिए भी कोई दिन असफल हो सकता है। वे पुणे टेस्ट की दोनों पारियों में अच्छा नहीं कर पाए।

[ डेब्यू के बाद से सबसे ज्यादा रन जुटाने में विराट कोहली छठे स्थान पर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement