Advertisement
मुंबई के लिए किसी भी स्थिति में बल्लेबाजी करने को तैयार सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार ने कहा कि आईपीएल मेगा नीलामी के बाद टीम में कई नए खिलाड़ी आए हैं, जहां सभी खिलाड़ी जल्द मैदान पर अपना योगदान देंगे।
आप देख सकते हैं कि देवाल्ड और तिलक ने कैसा प्रदर्शन किया है। हम अगले कुछ सालों से इस टीम के साथ है। वे सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक में आए हैं।
उंगली की चोट से उबरने के कारण देर से टीम में शामिल हुए सूर्य ने कहा कि, "मैंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की। मेरा मतलब है कि हर कोई कड़ी मेहनत करता है, लेकिन यह आपकी यात्रा को याद करने के बारे में है। मैं अभ्यास के दौरान मैच की स्थितियों का आकलन करने की कोशिश करता हूं, इसलिए मैं जब भी खेलता हूं तो यह मेरे लिए आसान हो जाता है।"
अब तक कोई जीत नहीं होने से टीम निराश जरूर है, लेकिन सूर्य ने कहा कि इससे खिलाड़ियों की मानसिकता में कोई कमी नहीं आई है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


