Singles matches were also held in Jaipur Open Carrom Championship on Saturday-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर ओपन कैरम चैंपियनशिप में शनिवार को भी हुए सिंगल्स के मुकाबले

khaskhabar.com: शनिवार, 16 सितम्बर 2023 10:01 PM (IST)
जयपुर ओपन कैरम चैंपियनशिप में शनिवार को भी हुए सिंगल्स के मुकाबले
जयपुर। राजस्थान कैरम संघ द्वारा अधिस्वीकृत की ओर से जयपुर में ओपन कैरम चैंपियनशिप, 2023 में सिंगल्स के मुकाबले जारी रहे। इसमें शनिवार को खेले गए महत्वपूर्ण मैचेज के परिणाम इस प्रकार रहे। सैयद क्लब के सोहेल ने ऐ जे क्लब के ऋषि राज को 27-14, 19-16 से, ऐ जे क्लब के प्रवीण कुमार ने अली क्लब के भूरा को 25-18, 19-15 से, लायंस क्लब के रेहान ने बाबा क्लब के मोहम्मद इश्तियाक को 24 -3, 22 -4 से, अली क्लब के मारूफ ने श्री श्याम क्लब के अमित कुमार को 19-8, 22-1 से, अली क्लब के अमजद ने सुरभि क्लब के राहु को 22 -11, 25-14 से, लायंस क्लब के हसीन ने अली क्लब के ताहिर को 25-0, 25-5 से और लकी क्लब के हसीन ने बंटी क्लब के रूप को रोमांचक मुकाबले में 17- 18, 25-13,17-16 से हराया। समाचार लिखे जाने तक सिंगल्स स्पर्धा के तीसरे राउंड के मैचेज जारी थे। जयपुर ओपन कैरम चैंपियनशिप के सिंगल्स मुकाबले में शनिवार को तीसरे राउंड तक के मैच खेले गए कल सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल तथा फाइनल मैच खेले जाएंगे।
यह जानकारी देते हुए चीफ रेफरी जितेंद्र भार्गव ने बताया कि रविवार को शाम 6:30 बजे सिंगल्स का फाइनल मैच खेला जाएगा उसके बाद 8:00 बजे पारितोषिक वितरण समारोह होगा। मुख्य अतिथि आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रफीक खान होंगे और अध्यक्षता राजस्थान कैरम संघ के अध्यक्ष सूरज खत्री करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement