Advertisement
बैडमिंटन : सिंधु इंडोनेशिया ओपन के सेमीफाइनल में

दूसरे गेम में सिंधु ने अपना लय कायम रखते हुए 11-6 की बढ़त कायम कर ली और फिर उन्होंने 21-7 से गेम और मैच जीत लिया।
सेमीफाइनल में शनिवार को सिंधु का सामना वल्र्ड नंबर-3 चीन की चेन यू फेई से होगा। फेई के खिलाफ सिंधु का 4-3 का करियर रिकॉर्ड है।
फेई ने एक अन्य मुकाबले में अमेरिका की बीवन झांग को 21-14, 17-21, 21-16 से मात देकर सेमीफाइनल में कदम रखा।
सिंधु ने इस जीत के साथ ही ओकुहारा के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 8-7 का कर लिया है।
भारतीय खिलाड़ी ने ओकुहारा से सिंगापुर ओपन के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी चूकता कर लिया है, जहां ओकुहारा ने 21-7, 21-11 से जीत दर्ज की थी।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


