Shubman Gill recovers, ready for the IPL-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शुभमन गिल फिट हुए, आईपीएल के लिए तैयार

khaskhabar.com: सोमवार, 16 अगस्त 2021 6:30 PM (IST)
शुभमन गिल फिट हुए, आईपीएल के लिए तैयार
नई दिल्ली। चोटिल भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बाएं पैर की पिंडली की चोट से उबरने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों में खेलने के लिए तैयार हैं। एक सूत्र ने कहा, गिल राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में हैं और अपने पिंडली के दर्द से उबर चुके हैं। वह जल्द ही आईपीएल के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए रवाना होंगे। वह एक हफ्ते से एनसीए में हैं। गिल, जो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का प्रतिनिधित्व करेंगे, ने जून में इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलने के बाद अपने बाएं पैर में दर्द का अनुभव किया था। वह उसी वक्त घर लौट आए थे। भले ही जून के अंत में गिल के चोटिल होने की खबर सार्वजनिक रूप से सामने आई थी, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पिछले महीने के अंत में ही इसकी पुष्टि की थी।
गिल ने आईपीएल 2021 के पहले चरण में सात मैचों में 132 रन बनाए थे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement