Serie A : Juventus won 8th consecutive title, Cristiano Ronaldo made unique record-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जुवेंतस लगातार 8वीं बार चैंपियन, रोनाल्डो का अनोखा रिकॉर्ड

khaskhabar.com: रविवार, 21 अप्रैल 2019 4:57 PM (IST)
जुवेंतस लगातार 8वीं बार चैंपियन, रोनाल्डो का अनोखा रिकॉर्ड
तुरिन। जुवेंतस ने शनिवार को यहां इटली लीग (सेरी-ए) के 33वें दौर के मैच में फिओरेंटीना को 2-1 से मात देकर लगातार आठवीं बार खिताब जीता। करिश्माई फॉरवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी टीम की इस जीत के साथ एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया। ईएसपीएन के अनुसार रोनाल्डो इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल), स्पेनिश लीग (ला-लीगा ) और इटेलियन लीग (सेरी-ए) जीतने वाले पहले पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ ईपीएल, रियल मेड्रिड के साथ ला लीगा और जुवेंतस के साथ सेरी-ए खिताब जीता है। अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए जुवेंतस की शुरुआत बेहद खराब रही और ऐसा प्रतीत हुआ कि उसे खिताब जीतने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। छठे मिनट में डिफेंडर निकोला मिलेन्कोविक ने शानदार गोल करते हुए मेहमान टीम को बढ़त दिला दी। पहले हाफ की समाप्ति से पहले हालांकि, जुवेंतस वापसी करने में कमयाब रही। मेजबान टीम के लिए बराबरी का गोल 18 गज के बॉक्स के अंदर से ब्राजील के लेफ्ट बैक एलेक्स सैंड्रो ने 37वें मिनट में दागा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement