Second Test : Steven Smith and Marnus Labuschagne smashes fifty-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दूसरा टेस्ट : न्यूजीलैंड के खिलाफ स्मिथ और लाबुशाने ने जमाए अर्धशतक

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 दिसम्बर 2019 1:54 PM (IST)
दूसरा टेस्ट : न्यूजीलैंड के खिलाफ स्मिथ और लाबुशाने ने जमाए अर्धशतक
मेलबोर्न। यहां मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ने स्टीवन स्मिथ (नाबाद 77) और मार्नस लाबुशाने (63) के अर्धशतकों के सहारे अपनी पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 257 रन का स्कोर बना लिया। न्यूजीलैंड की ओर से कोलिन डी ग्रैंडहोम ने दो और ट्रेंट बोल्ट तथा नील वेग्नर ने एक-एक विकेट लिया है। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम की शुरुआत सही नहीं रही और सलामी बल्लेबाज जोए बन्र्स (0) खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद डेविड वार्नर (41) और लाबुशाने ने दूसरे विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी करके टीम को संकट से बाहर निकाला। टीम के 61 के स्कोर पर वार्नर के आउट होने के बाद लाबुशाने ने स्मिथ के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 83 रन जोड़े। लाबुशाने के टीम के 144 के स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में आउट होने के बाद स्मिथ ने मैथ्यू वेड (38) के साथ चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी निभाई। मेजबान टीम के लिए वार्नर ने 64 गेंदों पर तीन चौके, लाबुशाने ने 149 गेंदों पर छह चौके और एक छक्का जबकि वेड ने 78 गेंदों पर तीन चौके लगाए। स्मिथ ने 192 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने आठ चौके और एक छक्का लगाया है जबकि ट्रेविस हेड 56 गेंदों पर अब तक तीन चौकों की मदद से 25 रन बना चुके हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए अब तक 41 रनों की अविजित साझेदारी हो चुकी है। लाबुशाने के करियर का यह सातवां और स्मिथ के करियर का यह 28वां अर्धशतक है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement