ग्लास्गो। स्कॉटलैंड के मुक्केबाज माइक टॉवल का ग्लास्गो के एक अस्पताल में निधन हो गया। टॉवल एक स्पर्धा में घायल हो गए थे, जिसके बाद उनकी यहां मौत हो गई। मुक्केबाज के प्रतिनिधियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। स्कॉटलैंड के 25 वर्षीय मुक्केबाज शनिवार को ग्लास्गो होटल में गुरुवार को सैंट एंड्रयू स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित एक मैच में अपने प्रतिस्पर्धी डाले इवांस से पांचवें दौर में हारने के बाद चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।