Advertisement
बैडमिंटन : सायना की संघर्षपूर्ण जीत, कश्यप, श्रीकांत और समीर पहले दौर में बाहर

दूसरे दौर में सायना का डेनमार्क की लाइन होजमार्क से होगा।
पुरुष एकल वर्ग में वल्र्ड नंबर-26 कश्यप को दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी हांगकांग के एन जी का लोंग एंगस के हाथों 33 मिनट तक चले मुकाबले में 21-11, 21-9 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत भी अपने पहले दौर की बाधा को पार नहीं कर सके और उन्हें तीन गेम तक चले मुकाबले में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी चीनी ताइपे के चाउ तिएन चेन से हार झेलनी पड़ी।
श्रीकांत ने चेन को पहले गेम में 21-15 से मात दी लेकिन अगले दो गेम वह 21-7, 21-14 से हार गए।
वल्र्ड नंबर-18 समीर को दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी जापान के केंता निशिमोटो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। निशिमोटो ने एक घंटे 24 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में समीर को 20-22 21-18, 21-18 से शिकस्त दी।
पुरूष एकल वर्ग में अब शुभांकर डे के रूप एकमात्र भारतीय बची हैं। शुभांकर दूसरे दौर में इंडोनेशिया के शेसार हिरेन आर से भिड़ेंगे।
पुरुष युगल में अश्विनी पोनप्पा और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने अपने दौर के मुकाबले में नीदरलैंड्स के जेले मास और रोबिन टेबलिंग की जोड़ी को 36 मिनट में 21-16 21-14 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
पुरुष युगल के ही एक अन्य मुकाबले में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेंडी की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 21-19 20-22 21-15 से पराजित किया।
मिश्रित युगल में सात्विसाइराज रेंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को अपने पहले दौर के मुकाबले में हारकर बाहर हो जाना पड़ा। चौथी सीड कोरिया के सीओ सियूंग जेएई और चाई यूजउंग की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 40 मिनट में 21-17, 21-18 से हराया।
मिश्रित युगल के ही एक अन्य मुकाबले में प्रणव जेडी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को इंग्लैंड के क्रिस एडकॉक और गेब्रियल एडकॉक की जोड़ी के हाथों 36 मिनट में 13-21, 18-21 से मात खानी पड़ी।
महिला युगल के मैच में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी पहले दौर में बाहर हो गई।
पांचवीं सीड कोरिया की ली सो ही और शिन सेयुंग चेन की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को एक घंटे तीन मिनट तक चले मुकाबले में 16-21 21-13 21-17 से पराजित किया। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


