Rubel Hossain reprimanded for breaching ICC Code of Conduct in third odi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रूबेल ने इनके खिलाफ किया अभद्र भाषा का प्रयोग, लगी फटकार

khaskhabar.com: सोमवार, 30 जुलाई 2018 12:24 PM (IST)
रूबेल ने इनके खिलाफ किया अभद्र भाषा का प्रयोग, लगी फटकार
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) मैच के दौरान आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर बांग्लादेश के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन को कड़ी फटकार लगाई है। आईसीसी ने रूबेल को सेंट किट्स मैदान पर मेजबान वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। बांग्लादेश ने इस मैच को 18 रन से जीतकर तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने रूबेल के खाते में एक नकारात्मक अंक भी जोड़ दिया और अब उनके खाते में अब दो नकारात्मक अंक हो गए हैं। इससे पहले, पिछले महीने भारत में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टी20 मैच के दौरान उनके खाते में एक नकारात्मक अंक जोड़ा गया था। वेस्टइंडीज की पारी के 28वें ओवर में शिमरॉन हेटमेयर ने रूबेल की गेंद पर चौका लगाया, जिसके बाद रूबेल ने आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement