Ronaldo gets a haircut from girlfriend Georgina-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोहली के बाद रोनाल्डो ने भी गर्लफ्रेंड से कटवाए बाल

khaskhabar.com: सोमवार, 06 अप्रैल 2020 08:36 AM (IST)
कोहली के बाद रोनाल्डो ने भी गर्लफ्रेंड से कटवाए बाल
लिस्बन। पुर्तगाल के स्टार फुटबालर क्रिस्टियनो रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर खुद का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोडिग्यूएज से बाल कटवाते हुए नजर आ रहे हैं। कोरोनावायरस के कारण इस समय पूरी दुनिया में फुटबाल गतिविधियां रुकी हुई हैं और रोनाल्डो भी करीब पिछले एक महीने से घर पर ही हैं। इटालियन क्लब जुवेंट्स के स्ट्राइकर रोनाल्डो ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि रोनाल्डो अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से अपने घर मडीरा में बाल कटवा रहे हैं। रोनाल्डो ने वीडियो के साथ लिखा, " घर पर रहो स्टाइलिश रहो। घर पर रहो, सुरक्षित रहो।"
इंस्टाग्राम पर रोनाल्डो के 210 मिलियन फॉलोवर्स है जबकि ट्विटर पर उनके करीब 83.6 मिलियन फैंस हैं।
रोनाल्डो से पहले, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह भी पत्नी अनुष्का शर्मा से बाल कटवाते नजर आ रहे थे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement