Ronaldo, Bale and Aguero on 30-man shortlist for Ballon d Or award-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेल, रोनाल्डो, एगुएरो बालोन डी ओर के लिए नामांकित

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 6:19 PM (IST)
बेल, रोनाल्डो, एगुएरो बालोन डी ओर के लिए नामांकित
पेरिस। विश्व के सबसे बेहतरीन फुटबॉल खिलाड़ी को मिलने वाले बालोन डी ओर पुरस्कार के लिए इस साल नामांकित सूची में वेल्स के फॉरवर्ड गारेथ बेल, मैनचेस्टर युनाइटेड के सेर्गियो एगुएरो और रियल मेड्रिड क्लब के क्रिस्टियानो रोनाल्डो को शामिल किया गया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस फुटबॉल पत्रिका ने 30 खिलाडिय़ों की सूची जारी की है, जिसमें इन तीनों खिलाडिय़ों के साथ-साथ पियरे एमरिक ओबामेयांग और गियानलुइगी बुफोन के नाम भी मौजूद हैं। इसके अलावा सूची में बाकी बचे 25 खिलाडिय़ों के नाम देर सोमवार को जारी किए जाएंगे। इस 61वें बालोन डी ओर पुरस्कार समारोह के आयोजन की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। फीफा ने पिछले साल इस पुरस्कार के साथ अपनी संधि को समाप्त कर दिया था और इस कारण इसके दिशा-निर्देश और भी आसान हो गए हैं। यह पुरस्कार हर साल फ्रांस फुटबॉल की ओर से दिया जाता है और इसकी शुरुआत 1956 से की गई थी। यह भी पढ़े :इन 3 को पछाड़ यूनुस ऐसे बने न.1 बल्लेबाज
यह भी पढ़े :धोनी 15वीं बार रन आउट, ये 10 सबसे ज्यादा शिकार

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement