Ricky Ponting selects all time IPL team, Dhoni captain-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिकी पोटिंग ने चुनी सर्वकालिक IPL टीम, धोनी को सौंपी कमान

khaskhabar.com: रविवार, 14 मई 2017 12:55 PM (IST)
रिकी पोटिंग ने चुनी सर्वकालिक IPL टीम, धोनी को सौंपी कमान
मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया को दो वनडे विश्व कप दिलाने वाले कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपनी सर्वकालिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम की घोषणा की, जिसकी कमान उन्होंने भारत के सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी है। पोंटिंग ने साथ ही अपनी टीम में आशीष नेहरा और हरभजन सिंह को भी चुना है। पोंटिंग ने अपने देश से सिर्फ डेविड वार्नर को इस आईपीएल टीम में जगह दी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए उन्होंन वार्नर के साथ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को चुना है। तीसरे नंबर के लिए पोंटिंग ने भारतीय टेस्ट टीम के मौजूदा कप्तान विराट कोहली को चुना है। पोंटिंग मुंबई इंडियंस के कोच हैं। उन्होंने मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को भी अपनी टीम में जगह दी है। पांचवें स्थान के लिए पोटिंग ने सुरेश रैना और छठे के लिए धोनी का चयन किया। इनके बाद पोंटिंग ने सातवें नंबर के लिए ड्वेन ब्रावो को चुना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement