Ravichandran Ashwin wants to make comeback in odi team before world cup-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आर. अश्विन इसलिए मानते हैं वनडे टीम में वापसी का मौका

khaskhabar.com: बुधवार, 19 सितम्बर 2018 11:45 AM (IST)
आर. अश्विन इसलिए मानते हैं वनडे टीम में वापसी का मौका
नई दिल्ली। लंबे अरसे से भारत की सीमित ओवरों की टीम से बाहर चल रहे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि वे अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले सफेद गेंद के क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। 17 सितंबर को 32 साल के हुए अश्विन ने यह बात समाचार चैनल आज तक के कार्यक्रम सलाम क्रिकेट में कही। अपना आखिरी वनडे और टी20 मैच जुलाई 2017 में खेलने वाले अश्विन ने कहा कि मैंने ऐसा कुछ बुरा प्रदर्शन नहीं किया था कि मैं सीमित ओवरों की क्रिकेट से बाहर रहूं, लेकिन हां मैं यह बात मानता हूं कि यह ऐसा श्रेत्र है जहां मुझे सुधार करने की जरूरत थी ताकि मैं और बेहतर परिणाम हासिल कर सकूं। अश्विन के साथ ही उनके जोड़ीदार रवींद्र जडेजा को भी लंबे अरसे से सीमित ओवरों की टीम में मौका नहीं मिला है। इन दोनों के स्थान पर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव ने अपनी जगह पक्की कर ली है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement