कानपुर। भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की नजर न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान टेस्ट गेंदबाजों की सूची में शीर्ष स्थान हासिल करने पर होगी। कानपुर में गुरुवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस श्रंखला का पहला मुकाबला खेला जाएगा।