Rahul Dravid gives advice to Karun Nair-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

द्रविड ने तिहरे शतकधारी नायर को दी यह सलाह

khaskhabar.com: सोमवार, 26 दिसम्बर 2016 1:50 PM (IST)
द्रविड ने तिहरे शतकधारी नायर को दी यह सलाह
नई दिल्ली। भारत-ए क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि करुण नायर को एक सफल करियर के लिए अपने प्रदर्शन में विस्तार करने की जरूरत है। नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में तिहरा शतक लगाया था। वे टेस्ट करियर के पहले शतक के तौर पर तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए। द्रविड़ ने कहा कि नायर ने तिहरा शतक लगाने के दौरान अपनी सक्षमता, जुनून और इच्छा का बखूबी प्रदर्शन किया। वे भारत की ओर से तिहरा शतक लगाने वाले वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे बल्लेबाज भी बन गए। द्रविड़ ने नायर के साथ-साथ लोकेश राहुल, जयंत यादव और हार्दिक पांड्या के प्रदर्शन को भी सराहा। इसके अलावा, राहुल ने युवा खिलाडिय़ों के लिए एक सहज वातावरण बनाने हेतु कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच अनिल कुंबले की प्रशंसा भी की।

[@ वर्ष 2016 : खेलों की दुनिया में ऐसा रहा भारत का प्रदर्शन]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement