Rahane and Shaw elected as openers in Mumbai Ranji Trophy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुंबई रणजी ट्रॉफी में बतौर सलामी बल्लेबाज चुने गए रहाणे व शॉ

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 दिसम्बर 2019 6:19 PM (IST)
मुंबई रणजी ट्रॉफी में बतौर सलामी बल्लेबाज चुने गए रहाणे व शॉ
मुंबई। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मुंबई रणजी टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज जगह मिली है। मुंबई की टीम अगले सप्ताह बड़ौदा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। 41 बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली मुंबई 9 दिसंबर को वडोदरा में यह मैच खेलेगी। टीम की कप्तानी एक बार फिर सूर्यकुमार यादव के जिम्मे है वहीं विकेटकीपर आदित्य तारे को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। रहाणे इस समय अच्छी फॉर्म में हैं वे भारतीय टीम के लिए टेस्ट में लगातार रन भी बना रहे हैं। वहीं शॉ ने 8 महीने के प्रतिबंध के बाद वापसी की है। शॉ की कोशिश अपनी पुरानी फॉर्म में लौटने की होगी।
मुंबई की टीम इस प्रकार हैः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), आदित्य तारे (उपकप्तान), अजिंक्य रहाणे, पृथ्वी शॉ, जय बिष्टा, शुभम रंजन, आकाश पारकर, सरफराज खान, शम्स मुलानी, विनायक भोइरे, शशांक अर्तादे, शार्दूल ठाकुर, तुषार देशपांडे, धवल कुलकर्णी और एकनाथ केरकर।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement