Advertisement
आईपीएल-13 : मुंबई के खिलाफ अपने सही संयोजन की तलाश में होगी पंजाब

लीग का दूसरा हाफ भी शुरू हो चुका है और अभी तक पंजाब यही ढूंढ़ रही है कि उसकी बेस्ट प्लेइंग-11 क्या है। यही उसकी सबसे बड़ी कमजोरी है।
वहीं, मुंबई के लिए तो सब कुछ ठीक है। उसे पता है कि उसकी बेस्ट प्लेइंग इलेवन क्या है और उसके पास उन खिलाड़ियों के विकल्प भी हैं।
क्विटंन डी कॉक ने पिछले मैच में अर्धशतक जमाया था और कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी की थी। इन दोनों बल्लेबाजों में कोई न कोई हर मैच में चल रहा है। सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या और कीरन पोलार्ड सभी फॉर्म में हैं।
गेंदबाजी में रोहित ने पिछले मैच में बदलाव किया था। जैम्स पैटिनसन की जगह नाथन कुल्टर नाइल को मौका दिया था। नाइल ने प्रभावित किया था लेकिन आखिरी ओवर में रन खा गए थे। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने समय पर विकेट दिलाए थे। यह दोनों पूरे सीजन अभी तक टीम के लिए इस काम को बखूबी अंजाम देते हुए आए हैं।
टीमें (संभावित) :
मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरन पोलार्ड, क्रूणाल पांड्या, मिशेल मैक्लेंघन, मोहसिन खान, नाथन कल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), राहुल चहर, सौरभ तिवारी, शेरफाने रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।
किंग्स इलेवन पंजाब : लोकेश राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, कृष्णाप्पा गौतम, क्रिस जोर्डन, शेल्डन कॉटरेल, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन, अर्शदीप सिंह, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, हरडस विजोलेन, दीपक हुड्डा, हरप्रीत ब्ररार, मुजीब उर रहमान, दर्शन नालकंडे, जेम्स नीशाम, ईशान पोरेल, प्रभसिमरन सिंह, जगदीश सुचित, तेजिंदर सिंह।
- -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


