Porto name Sergio Conceicao as coach-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पोर्टो के नए कोच बने पुर्तगाल के सर्गियो कोंसिकाओ

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2017 6:36 PM (IST)
पोर्टो के नए कोच बने पुर्तगाल के सर्गियो कोंसिकाओ
लिस्बन। पुर्तगाल के पोर्टो क्लब ने अपने नए मुख्य कोच के तौर पर सर्गियो कोंसिकाओ को नियुक्त करने की घोषणा की है।कोंसिकाओ को अगले दो सीजन के लिए क्लब के कोच पद का कार्यभार दिया गया है। पोर्टो के अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एफे को यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कोंसिकाओ ने क्लब के अध्यक्ष जॉर्ज नुनो पिंटो डा कोस्टा से मुलाकात की। कोंसिकाओ को उनके हमवतन नुनो एस्पिरिटो सांतो के स्थान पर पोर्टो क्लब का कोच नियुक्त किया गया है। एस्पिरिटो को पोर्टो क्लब के कोच पद से एक सीजन के बाद निकाल दिया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement