Playing for Rajasthan Royals was learning curve for me, says Chetan Sakariya-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान रॉयल्स की टीम से मैंने बहुत कुछ सीखा : चेतन सकारिया

khaskhabar.com: सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 5:49 PM (IST)
राजस्थान रॉयल्स की टीम से मैंने बहुत कुछ सीखा : चेतन सकारिया
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया ने कहा कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें खेल की और बारिकियों को सीखने में मदद की है। 13 फरवरी को आईपीएल मेगा नीलामी के दूसरे दिन दिल्ली कैपिटल्स द्वारा 4.2 करोड़ रुपये में खरीदे जाने के बाद सकारिया ने राजस्थान रॉयल्स के प्रति आभार व्यक्त किया। सकारिया ने कू पर लिखा, "राजस्थान रॉयल्स के साथ आईपीएल का एक सीजन मेरे लिए एक बड़ा अवसर था, जिसमें मुझे सीखने में मदद मिली। मैं अपने सभी साथियों और आरआर के सहयोगी स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "फ्रैंचाइजी ने मुझ पर जो विश्वास दिखाया उसके लिए हमेशा उनका आभारी हूं। उनके निरंतर समर्थन के लिए जुबीन सर और रॉमी सर को धन्यवाद देना चाहता हूं।"
घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले 23 वर्षीय सकारिया अब दिल्ली टीम के लिए खेलेंगे और अपना एक्शन दिखाएंगे। इस बार दस टीमें आईपीएल 2022 सीजन में मैदान पर उतरेंगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement