Paris Saint-Germain goalkeeper Gianluigi Buffon praised Kylian Mbappe Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इस दिग्गज गोलकीपर ने की फ्रेंच स्टार कीलियन एम्बाप्पे की तारीफ

khaskhabar.com: बुधवार, 08 अगस्त 2018 6:12 PM (IST)
इस दिग्गज गोलकीपर ने की फ्रेंच स्टार कीलियन एम्बाप्पे की तारीफ
लंदन। इंग्लिश क्लब चेल्सी ने पेनल्टी शूटआउट तक गए इंटरनेशनल चैम्पियंस कप के एक रोमांचक मुकाबले में मंगलवार को फ्रांस के क्लब ओलम्पिक लियोन को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया। चेल्सी के नए गोलकीपर 38 वर्षीय रॉबर्ट ग्रीन ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और पेनल्टी शूटआउट में भी विपक्षी टीम को गोल करने से रोका। स्टैमफोर्ड ब्रिज में खेले गए मुकाबले में चेल्सी ने गेंद पर अधिक समय तक नियंत्रण बनाया और मेहमान टीम के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया। चेल्सी के युवा खिलाड़ी रुबेन लोफट्स चीक और स्टार खिलाड़ी एडन हैजार्ड ने भी इस मैच में दमदार प्रदर्शन किया लेकिन वे गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए। पेनल्टी शूटआउट में चेल्सी के सभी खिलाड़ी गोल करने में कामयाब रहे जबकि लियोन के पेपे चेइख गेंद को गोल में डालने में कामयाब नहीं हो पाए।

ये भी पढ़ें - ये हैं IPL इतिहास के 10 सबसे महंगे क्रिकेटर, कोई पैसा वसूल तो कोई...

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement