Our team deserved this win: Tim Paine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हमारी टीम इस जीत की हकदार थी : टिम पेन

khaskhabar.com: सोमवार, 09 सितम्बर 2019 12:28 PM (IST)
हमारी टीम इस जीत की हकदार थी : टिम पेन
मैनचेस्टर। एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में रविवार को इंग्लैंड को 185 रनों से करारी मात देकर एशेज अपने पास बरकरार रखने वाली आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान टिम पेन ने कहा है कि उनकी टीम इस जीत की हकदार थी। आस्ट्रेलिया ने तेज गेंदबाज पैट कमिंस (43 रन पर चार विकेट) की अगुवाई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले गए एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पांचवें और अंतिम दिन रविवार को मेजबान इंग्लैंड को 185 रनों से करारी शिकस्त देकर एशेज पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। पेन ने मैच के बाद कहा, "हमने हमेशा शांत रहने की कोशिश की। हेडिंग्ले टेस्ट मैच के बाद पूरे सप्ताह हमने खुद को संभाला और इस जीत की तैयारी की। टीम को वही मिला है, जिसकी वह हकदार थी। मॉर्नस (लाबुशाने) ने गेंद से भी अच्छा काम किया। मैंने अब तक जितने भी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी देखें हैं, स्मिथ उनमें से एक हैं। इंग्लैंड को दबाव में लाने से खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा था।" आस्ट्रेलिया ने पिछली बार एशेज सीरीज जीती थी और इस बार भी उसने अब 2-1 की बढ़त बना ली है। इस जीत के बाद अब एशेज आस्ट्रेलिया के पास ही बरकरार रहेगा।
कप्तान ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं। इस टीम ने पिछले 12-18 महीनों में बहुत कुछ दिखाया है। यह अब तक एक अविश्वसनीय सीरीज रही है। हम यहां मैच जीतने आए थे ना केवज एशेज बरकरार रखने। अब हम 3-1 से इसका समापन करना पसंद करेंगे।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement