Advertisement
ऑपरेशन 'व्हाइट बॉल' : AI सेलिब्रेशन के साथ सूर्यकुमार यादव ने मोहसिन नकवी को दिखाया 'आईना'

भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अभिषेक शर्मा के साथ कुछ ऐसी ही 'एआई जनरेटेड' तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने 'हंसी' और 'ट्रॉफी' वाली इमोजी लगाई है।
मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष भी हैं, जिन्हें भारत विरोधी रवैये के लिए जाना जाता है।
यह जानते हुए कि भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी लेना पसंद नहीं करेगी, मोहसिन नकवी काफी देर मंच पर रहे। किसी अन्य अधिकारी ने भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं सौंपी। जब भारतीय टीम मंच पर ट्रॉफी लेने नहीं पहुंची, तो आयोजक ट्रॉफी वापस ले गए।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने नकवी की हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही ट्रॉफी भारत को मिल जाएगी।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उन्होंने पहली बार ऐसा देखा, जब चैंपियन टीम को ट्रॉफी नहीं दी गई। हालांकि, उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को ही असली ट्रॉफियां बताया।
दुबई में रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। पाकिस्तानी टीम को 19.1 ओवरों में 146 रन पर समेटने के बाद भारत ने 19.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


