Advertisement
इंग्लैंड को घबराने की जरूरत नहीं है : रूट

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लेते हुए मेजबान टीम ने पाकिस्तान द्वारा दिए गए 349 रनों के लक्ष्य का पीछा किया, लेकिन वे 14 रनों सक चूक गए और निर्धारित 50 ओवर में नौ विकट खोकर 334 रन बनाए।
रूट ने कहा, ‘‘शायद हमने बाद के ओवरों के लिए अधिक रन बचा दिए थे। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण चीज यह है कि अब हमें एक टीम के रूप में घबराने की जरूरत नहीं है। हम जानते है कि एक टीम के रूप में कौन सा फॉर्मूला हमारे लिए काम करता है, लेकिन दूसरी टीमें भी अच्छा खेलती है और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम जल्दी सीखें और वापसी करें।’’
इंग्लैंड अपने अगले मैच में बांग्लादेश का सामना करेगी। यह मुकाबला शनिवार को कार्डिफ में होगा।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


