Advertisement
ब्राजील के लिए 100वां मैच खेलने के लिए तैयार हैं नेमार

ब्राजील के साथ अपने 100 मैच पूरा करने को लेकर नेमार ने कहा, "एक सकारात्मक संतुलन है, लेकिन खिलाड़ी के जीवन में सिर्फ जीत ही नहीं होती हैं। कई तरह की निराशाएं, हार और गलतियां होती हैं। लेकिन अगर आप अंत तक लड़ाई करने को तैयार हैं तो आप अपनी गलती सुधार सकते हैं। मैं खुश हूं कि मैं 100 मैचों के आंकड़े तक पहुंच सका। मैंने अपने सबसे अच्छे सपने में भी इस बारे में नहीं सोचा था।"
ब्राजील और सेनेगल दोनों टीमें गुरुवार को सिंगापुर नेशनल स्टेडियम में मैच खेलेंगी। इसके बाद रविवार को ब्राजील और नाइजीरिया की टीमें दोस्ताना मैच खेलेंगी। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


