Napoli outspent Coppa Italia-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नेपोली ने स्पेजिया को कोप्पा इटालिया से बाहर किया

khaskhabar.com: शुक्रवार, 29 जनवरी 2021 4:31 PM (IST)
नेपोली ने स्पेजिया को कोप्पा इटालिया से बाहर किया
रोम| नेपोली ने कोप्पा इटालिया के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। नेपोली ने गुरुवार को खेले गए टूर्नामेंट के अंतिम आठ मुकाबले में स्पेजिया को 4-2 से हराया। नेपोली ने गुरुवार शाम को हाफ टाइम से पहले ही जीत सुनिश्चित कर ली थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, नेपोली के लिए कालिदो कौलिबली, हीरिंग लोजानो, माटेओ पोलिटानो और एल्जीफ एल्मास ने गोल किए। ब्रेक पर यह टीम 4-0 से आगे थी। दूसरे हाफ में हालांकि स्पेजिया ने दो गोल करते हुए वापसी की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
नेपोली सेमीफाइनल में अटलांटा से भिड़ेगा जबकि अन्य सेमीफाइनल में जुवेंतस और इंटर मिलान के बीच मुकाबला होगा।
- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement