भारत का टेस्ट गदा पर कब्जा बरकरार, मिले 10 लाख डॉलर
khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मार्च 2017 6:36 PM (IST)
इस उपलब्धि पर अपने बयान में कोहली ने कहा, हम आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में
शीर्ष स्थान हासिल कर खुश हैं। इस सबसे लंबे प्रारूप वाले खेल में असल
मायने में टीम की क्षमता की परख होती है और मुझे गर्व है कि हमने स्वयं को
सर्वश्रेष्ठ साबित किया है। कोहली ने कहा, मैं इसके लिए खिलाडिय़ों, समर्थक
स्टॉफ और टीम प्रबंधन का शुक्रगुजार हूं।
इन सबके बिना यह उपलब्धि हासिल कर
पाना मुश्किल होता। यह सफर आसान नहीं था, लेकिन कड़ी मेहनत का फल मिल गया
है। हमने पिछले कुछ माह में अच्छा क्रिकेट खेलते हुए अपना स्थान बनाए रखा
है। इस मौके पर आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने
भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा, आईसीसी की ओर से मैं भारत को इतनी कड़ी
चुनौती के बीच अपने स्थान को बरकरार रखते हुए इस उपलब्धि को हासिल करने की
बधाई देना चाहता हूं।
रिचर्डसन ने कहा, टीम ने पिछले 12 माह में नियमित रूप
से अच्छा प्रदर्शन किया है। टीम को खेलते देखना रोमांचक रहा है। मैं अगले
साल भी बेहतरीन क्रिकेट प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा हूं, जिसमें भारतीय टीम
शीर्ष स्थान पर बने रहने के लिए हर प्रयास करेगी। (IANS)