Advertisement
मोर्ने मोर्केल ने किया भुवनेश्वर का बचाव, बाहरी शोर को नजरअंदाज करने की दी सलाह

उन्होंने आगे कहा, "दूसरी बात, उनके चयन से पहले उन्होंने एक महीने तक ट्रेनिंग तो की, लेकिन इंटरनेशनल क्रिकेट का स्तर बिल्कुल अलग होता है, जहां छोटी-छोटी गलतियों का भी बड़ा असर पड़ता है। शेड्यूल की वजह से उन्हें बहुत कम ट्रेनिंग के साथ ही खुद को तैयार करना पड़ा।"
इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी से पहले 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने आखिरी बार नवंबर 2022 में एडिलेड ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। पिछले दो सीजन में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार प्रदर्शन की बदौलत इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने नेशनल टीम में अपनी जगह फिर से बनाई।
भुवनेश्वर ने पिछले दो आईपीएल सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए कुल 45 विकेट लिए और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। नई गेंद के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन करने और अपने भरपूर अनुभव के दम पर उन्हें भारत की टी20 टीम में एक और मौका मिला है।
मोर्केल ने कहा, "उनके पास कौशल और अनुभव - सब कुछ है। मगर अंत में हमें क्रिकेट के खेल का सम्मान करना चाहिए और उन्हें कुछ मैचों में खुद को ढालने का समय देना चाहिए। जब से वह टीम से जुड़े हैं, तब से मेरा संदेश यही रहा है कि किसी चीज के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। बस आप जैसे हैं, वैसे ही रहें। हां, उम्मीदें तो होंगी ही। हालांकि, हर मैच के साथ आप बेहतर होते जाएंगे और अपनी लय पा लेंगे। इसलिए बाहर की बातों पर ध्यान न दें। बस खुद पर ध्यान दें और खेल से जुड़ें।"
पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे चल रही भारतीय टीम को तीसरे टी20 में वेलिंगटन की तेज हवाओं का सामना करना होगा। मोर्केल ने इसे एक बड़ी चुनौती बताया, लेकिन वह बहाने बनाने के बजाय इस चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। मोर्केल ने कहा, "यहां की हवा एक बहुत बड़ी चुनौती है। आज सुबह मैं होटल में था और पूरी इमारत हिल रही थी। यह हमारे लिए एक नया अनुभव होगा, जिससे खिलाड़ियों को जल्दी से तालमेल बिठाना होगा। मगर हम इस चुनौती का डटकर सामना करने के लिए तैयार हैं, न कि कोई बहाना बनाने के लिए।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features


