Moment of pure excitement: Ash after entering Wimbledon final-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मेरे लिए असल रोमांच का क्षण : बार्टी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जुलाई 2021 12:52 PM (IST)
मेरे लिए असल रोमांच का क्षण : बार्टी
लंदन| दुनिया की नम्बर-1 खिलाड़ी एश्ले बार्टी विंबलडन के फाइनल में पहुंच गई हैं। बार्टी ने इस सफलता को असल रोमांच का क्षण करार दिया है। जर्मनी की एंगलिक केरबर को हराकर पहली बार विंबलडन के फाइनल में पहुंचीं बार्टी ने कहा कि वह नहीं जानती थीं कि उन्हें कभी इस तरह का अनुभव प्राप्त करने का मौका मिलेगा या नहीं। फाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलिन प्लीस्कोवा से भिड़ने को तैयार बार्टी ने कहा, "यह शानदार अनुभव है। यह रिलीफ का समय है और साथ ही साथ रोमांच का भी समय है। मैंने इसके बारे में कभी नहीं सोचा था। विंबलडन का फाइनल खेलने का मौका मिला सचमुच अद्वीतीय अनुभव है।" बार्टी पांच साल के अंतराल के बाद विंबलडन के फाइनल पहुंचने वाली वर्ल्ड नम्बर-1 हैं।
2019 की फ्रेंच ओपन चैम्पियन बार्टी ने कहा कि वह जानती थीं कि 2018 की विंबलडन चैम्पियन केरबर को हराने के लिए उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा।
बार्टी ने कहा, "केरबर शानदार खिलाड़ी हैं। उनके खिलाफ जीत हासिल करने के लिए हर हाल में अपना बेस्ट देना होता है। मेरे लिए दिन अच्छा रहा और हर चीज मेरे पक्ष में रही।"
विंबलडन का महिला एकल फाइनल शनिवार को खेला जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement